Monday, March 24, 2025

बैंक बैलेंस रखिए तैयार, मार्केट में जल्द दस्तक देने जा रही ये 6 धांसू EV; 600 km तक मिलेगा


 





निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए कार निर्माता कंपनियां आने वाले दिनों में अपने कई इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही 6 अपकमिंग ईवी के संभावित फीचर्स और रेंज के बारे में..

टाटा हैरियर ईवी

टाटा हैरियर ईवी को जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। ईवी डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम पर बेस्ड होगी जो सिंगल चार्ज पर 600 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है।

महिंद्रा XUV 3XO ईवी

महिंद्रा अगले कुछ महीनों में XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO EV को टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है। भारतीय मार्केट में महिंद्रा ईवी का मुकाबला टाटा पंच EV से होगा।

किआ कैरेंस ईवी

किआ कैरेंस ईवी जल्द मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईवी सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है।

किआ ईवी6 फेसलिफ्ट

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अनवील की गई किआ ईवी6 का फेसलिफ्टेड वर्जन आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली है। अपडेटेड ईवी के साथ एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मारुति ई विटारा

मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा को लॉन्च करने वाली है। ई विटारा को दिसम्बर में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शोकेस किया गया था। ग्राहकों को ई विटारा में 600 किमी से ज्यादा रेंज मिलेगा। जबकि फीचर्स के तौर पर ईवी में 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेवल-2 ADAS, डिजिटल कंसोल और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

बैंक बैलेंस रखिए तैयार, मार्केट में जल्द दस्तक देने जा रही ये 6 धांसू EV; 600 km तक मिलेगा

  निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों स...